Sunday, June 9, 2019

                          तुमसे से क्या कहूँ ....




अजनबी शहर में आया एक लड़का, अजनबियों के बीच,
       शुरुआत की कहानी क्या बताऊँ,,, सिर्फ नाम ही सुना था कभी सोचा नही था ये मोड़ भी आएगा कि अपना मुकदर बनाने के लिए मैं निकल पडूंगा अजनिब शहर की ओर, आने का सोचा तो पीछे देख कर मन को एक तस्सली मिली कि चलो कोई तो सपोर्ट में है पीछे खड़ा है ।
       धीरे धीरे आपने आपको को अजनबी शहर की तरह ढलना शुरू किया, नए जगह जाना शुरू हुआ, नए नए लोगो से मुलाकात शुरू हुई, जानपहचान बढ़ी, दोस्त बने, साथ घूमना फिरना हुआ ।
उसी बीच एक चेहरे के तरफ आकर्षण बढ़ने लगा । शहर के भीड़ में उससे तलाशने लगा। वो चेहरा मन के साथ दिल को भी भाने लगा । वो चेहरा कोई नहीं तुम थी तुम ।।।
        तुमसे मिलना, बाते करना, अच्छा सा लगने लगा था । तुम्हारे अंदर के बचपन से खेलना अच्छा सा लगने लगा था । अपने आपको तुममे देखना अच्छा सा लगने लगा था । 
         धीरे धीरे मैं तुम्हारे करीब आता चला गया । तुमसे घण्टो मैसेज से बात करना रोज का दिनचर्या बन गया था । मैसेज का नही आना, लगता था कि तुमने आज एक बार याद क्यों नही किया । कुछ ऐसा वैसा तो नही हो गया । तुम ही थी जिसे मैंने अपनी दिल की सारी बात बता डाली थी । तेरे साथ आगे की जिंदगी साथ बिताने की बात सोचने लगा था । क्योंकि तुममे, मुझे वो सब कुछ दिखता था जो एक हमसफ़र में होता था ।
        इन्ही बातों के दौरान तुमने मुझसे अपनी दिल की बात बोल दी । तुमसे लगाव और ज्यादा बढ़ गया था । तुमसे से मिलने का दिल बार बार करने लगा । तुम्हे हँसाने , रुलाने, चिढ़ाने में मजा आने लगा । तुमने भी मेरा पूरा साथ दिया ।
        लेकिन एक दिन तुमने ही मुझसे कन्हा की तेरे घर वाले तेरे सादी की सोच रहे है, उन्हें एक अच्छा लड़का चाहिए जो तेरा ख्याल रखे किसी चीज की कमी न होने दे। वो बात मेरे मन मे घर कर गयी । सच, ये सच की मैंने तुमसे ये बात कभी शेयर नही किया । पता नही क्यों नही कर पाया । शायद अंदर से मुझे कोई रोक रहा था कि क्यों बोलोगे, बुरा मान जाएगी। कास बोल दिया होता तो आज का समय कुछ ओर होता । तुम मुझसे इतनी दूर नही । दूर जाने दे में, मेरा बहुत बड़ा हाथ है और तुमारी भी गलती है ,विश्वास की जो तुमने मुझ पे नही दिखाई । मैंने अपनी गलती माननी चाही लेकिन तुमने उसे स्वीकार नही किया और मुझ पर बहुत बुरे इलाजम लगाये, 😢😢😢 i miss u lot .... Always wish जहाँ रहो खुश रहो
       


No comments:

Post a Comment